भगवानपुर: थाना पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भगवानपुर थाना कांड संख्या 127/26 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भगवानपुर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा चलाए गए लगातार छापेमारी अभियान के दौरान कांड के प्राथमिकी अभियुक्त पकठौल निवासी दिनेश चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।