पोलायकलां: मूड़लाई और मंगलाज में बिजली कंपनी ने बकायादारों पर की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर और 2 मोटरसाइकिल जब्त
बिजली बिल बकायादारों पर बिजली कंपनी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत ग्राम मंगलाज और मूड़लाई में कार्रवाई की गई। मंगलवार शाम छह बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सलसलाई वितरण केंद्र के अधिकारियों ने बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिल जब्त किए हैं।कार्रवाई में मंगलाज गांव के मधु मोड़ा की मोटरसाइकिल जब्त की गई।