सहरसा मे प्रभात खबर डिजिटल के साथ डाक्टर के द्वारा कथित मारपीट की घटना के बाद फारबिसगंज मे डिजिटल प्रेस क्लब अररिया के द्वारा मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च मे समाजसेवी इजहार अंसारी बोले घटना की निष्पक्ष जाँच हो, हाईलेवल कमिटी का गठन हो एवं पत्रकारों के लिए पत्रकार आयोग का गठन करने की मांग। डिजिटल प्रेस क्लब के अध्यक्ष शुभम कुमार बोले आरोपी डाक्टर पर सख्त कार्यवाई हो। पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।