अशोक नगर: मारुफ गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया हंगामा, गुना-अशोकनगर रोड पर लगाया जाम
अशोकनगर के मारूफ गांव में पेयजल गंभीर समस्या को लेकर रविवार को शाम 4:30 बजे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने गुना-अशोकनगर रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।