हज़ारीबाग: रामनवमी जुलूस में चाकूबाजी से घायल युवक की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी ने अब हत्या का रूप ले लिया है। 27 मार्च को गुलाब कुमार पर हुए हमले के बाद इलाज के दौरान 5 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। पूछताछ में मामूली विवाद से घटना की शुरुआत सामने आई है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और मामले की जांच जारी है।