माधौगढ़: रामपुरा में चाय बनाने गई महिला के गैस सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा नगर में उमरी बस स्टैंड के पास एक मकान में गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई,जिससे लोगों में हड़कंप मच गया,वहीं आग पर लोगों और पुलिस एवं दमकल विभाग के कर्मचारियों के द्वारा काबू पाया गया,वहीं 75 वर्षीय महिला गैस सिलेंडर पर चाय बनाने गई तभी गैस लीकेज होने से आग लग गई,घटना दिन रविवार समय 9 बजे की है।फिलहाल कोई हादसा नहीं हुआ।