चानन: चानन प्रखंड के रामसीर गांव स्थित प्रसिद्ध जलप्पा स्थान मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र
रामसीर गांव में मां जालपा स्थान आस्था विश्वास और लोक मान्यताओं का अद्भुत संगम है. यहां मां के दरबार में संतान सुख की कामना लेकर आने वाली महिलाओं की मन्नत पूरी होने की मान्यता है. सोमवार अपराह्न 12:30 बजे यहां मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. यह महिलाएं अपने आंचल का एक हिस्सा फाड़कर देवी को अर्पित करती है. मन्नते पूरी होने पर मुंडन आदि होता है.