डुमरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सैनिटेशन पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सैनिटेशन पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी रिची पांडे ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।