लखनपुर: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर नारायण पेट्रोलियम में किया धरना प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के निर्देशानुसार देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के विरोध मेंब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व मे नारायण पेट्रोल पंप धरना-प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई केखिलाफ आवाज उठाते हुए बड़े हुए दाम वापस लेने मांग की गई।