मंझनपुर: मखऊपुर से उठेगी बहुजन बदलाव की गूंज, आजाद समाज पार्टी 403 सीटों पर चुनावी बिगुल फूंकेगी, मंझनपुर में हुई प्रेस कांफ्रेंस
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में 3 मई को चायल विधानसभा क्षेत्र के मखऊपुर में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसे पार्टी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।