मीनापुर: हरपाली चौक के समीप 14 फीट गड्ढे में गिरा बच्चा को सुरक्षित जेसीबी के द्वारा निकाला गया ।
हरपाली चौक के समीप 14 फिट गड्ढे में करीब ढाई साल का बच्चा गिरा । स्थानीय लोगो के सहयोग से बच्चा को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर पंचायत के हरपाली चौक के समीप 14 फीट गहरे 12 इंच चौड़ाई बेस वाले गड्ढे में बच्चा खेलते खेलते गिर गया। मुखिया पति पंकज किशोर पप्पू व ग्रामीणों के सहयोग से निकला गया ।