बिहपुर: बेली ब्रिज का ट्रायल सफल, 7 जून से आवागमन शुरू होने की संभावना
लंबे इंतजार के बाद बेली ब्रिज का ट्रायल मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। ट्रायल के दौरान पुल की मजबूती और सुरक्षा मानकों की जांच की गई, जिसमें पुल पूरी तरह सफल रहा। इसके बाद संबंधित विभाग ने 7 जून से आम लोगों के लिए आवागमन शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। स्थानीय लोगों में पुल के शुरू होने की खबर से खुशी का माहौल है। बेली ब्रिज चालू होने से क्षेत्र