बरगढ़: भंडरिया बड़गड क्षेत्र से कर्नाटक ले जाए जा रहे 20 युवक-युवतियां अंबिकापुर में किया गया रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका
Bargarh, Garhwa | Jun 13, 2026 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मानव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अंबिकापुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर गढ़वा से पहुंची रॉयल बस से 20 युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें 16 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी को झारखंड के भंडरिया बड़गड क्षेत्र से नौकरी और अधिक वेतन का लालच देकर कर्नाटक ले जाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर जिल