रामगढ़ पचवारा: अमराबाद की जाटा वाली ढाणी में आग लगने से आभूषण सहित पशु और अनाज सहित घरेलू सामान जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
अमराबाद गांव की जाटा वाली ढाणी में मध्य रात्रि के दौरान छप्पर पोष में आग लगने से नुकसान हुआ है। रामगढ़ पचवारा पुलिस ने बताया कि यहां पीड़ित गिर्राज ,इंद्राज ,बजरंग और सांवलराम मीणा के छप्पर पोष में आग लगने से आभूषण, दो पशु, करीब 40 बोरी गेहूं,400 मण पशुओं का चारा, 10 क्विंटल चने सहित घरेलू सामग्री जल जाने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।