रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा में सतरंगी सप्ताह के तहत वोट वृक्ष और दीपदान को लेकर मुख्य बाजार में जलाए गए दीपक
रामगढ़ पचवारा में स्वीप टीम ने 'लालच पर होगी चोट सोच समझकर देंगे वोट' की थीम पर लाल रंग की आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। स्वीप टीम के सदस्य गिरिराज महावर, लालूराम बैरवा, हरिनारायण मीना, श्याम सैनी व मनोहर सिंह पिनारा ने मतदान संबंधी स्लोगन बोलकर जागरूकता कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देकर शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।