रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा में हेलीकॉप्टर से आए कृषि मंत्री ने सभा को किया संबोधित, सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन रहा तैनात
मंगलवार को रामगढ़ पचवारा में हेलीकॉप्टर से सभा को संबोधित करने आए कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को देखने के व सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही। रामगढ़ पचवारा में कृषि मंत्री द्वारा सभा को संबोधित करते समय कई बार पपलाज माता के जयकारे लगाए गए। इस दौरान मंच पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।