रामगढ़ पचवारा: डोब गांव के चोपड़ा की ढाणी में शॉर्ट सर्किट से पशु बाड़े में लगी आग ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, दमकल भी पहुंची मौके पर
पप्पू लाल सैनी निवासी डोब चोपड़ा की ढाणी ने बताया कि उनके यहां लगे सिंगल फेस ट्रांसफार्मर की 11 केवी लाइन का वायर टूट कर थ्री फेस के ट्रांसफार्मर की 11 केवी लाइन पर जा गिरा जिसके चलते हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से पशु बाड़े में आग लग गई। इस दौरान एक विद्युत मोटर और गोबर के कंडे सहित पशुओं का चारा जल गया। सूचना पर मौके पर दमकल आकर पहुंचे लेकिन आग बुझा ली गई थी।