मढ़ौरा: शिल्हौरी में महिला के साथ मारपीट, पुलिस कार्रवाई में जुटी
थानाक्षेत्र के शिल्हौरी में महिला के साथ हुई मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर गुरुवार की दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि शिल्हौरी निवासी गिता देवी के साथ हुई मारपीट मामले में घायल महिला का अनुमंडल अस्पताल में ईलाज कराया गया जिसके बाद प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरु कर दिया है।