बांका: NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया
Banka, Banka | May 3, 2026 NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बांका जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी बांका एवं पुलिस अधीक्षक बांका ने संयुक्त रूप से आरएमके उच्च विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।