कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने फरार दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
कासगंज पुलिस के वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना ढोलना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश पुत्र धर्मजीत निवासी खेड़पुर और हरी सिंह पुत्र सालिकराम निवासी मामों शामिल हैं। दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।