जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण एवं बाल विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपार आईडी, आभा आईडी, टेक होम राशन (टीएचआर), हाई रिस्क चाइल्ड मॉनिटरिंग (एचसीएम), शाला पूर्व गतिविधियों, आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल एवं क्रियाशील शौचालयों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। साथ ही एफआरएस, समग्र सत्यापन तथा पोषण ट्रेकर में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पंजीयन की दैनिक प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन की स्थिति एवं संपर्क एप के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त गंभीर कुपोषित (एसएएम), मध्यम कुपोषित (एमएएम) एवं कम वजन वाले बच्चों की स्थिति, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (सीबीई) तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (व्हीएचएसएनडी) की मासिक प्रगति की भी विस्तृत जानकारी ली गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित मॉनिटरिंग एवं पोषण संबंधी सूचकांकों में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने पर भी जोर दिया।
बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, समस्त सुपरवाईजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP
18 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026