नसीराबाद: राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला
राजकीय कन्या महाविद्यालय में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया।