सिंगरौली: पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का गृह मंत्री ने किया शुभारंभ
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 55 जिलों में संचालित होने वाले प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस का वर्चुअली शुभारंभ किया। सिंगरौली जिले के शासकीय राजनारायण स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न का प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में शुभारंभ हुआ।