सिंगरौली: साहब मुझसे रिश्वत में ₹50000 मांग रहे हैं, जिला पंचायत सीईओ से गढहरा निवासी पीड़ित पक्ष ने की फरियाद
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान गढहरा निवासी महिला ने सीईओ जिला पंचायत से आवेदन देकर संबल कार्ड एवं श्रमिक कार्ड के तहत सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान उसने आरोप लगाया कि हमसे ₹50000 की मांग की जा रही है। जिस पर सीईओ ने आश्वासन दिया है कि आपको आपका पैसा मिल जाएगा।