सिंगरौली: माडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, थाना प्रभारी बोले- सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाएं
आगामी पड़ने वाले मोहर्रम के त्यौहार को लेकर माडा थाना प्रभारी नृपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को माडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ली गई। थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने सभी धार्मिक अनुयायियों से जुलूस के दौरान शस्त्र एवं धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने को कहा।