बिलासपुर सदर: निर्माणाधीन विकास कार्यों को समय पर पूरा करें अधिकारी: विधायक त्रिलोक जंबाल
सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन विकासात्मक कार्य समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विधायक त्रिलोक जंबाल ने लोक निर्माण विभाग के साथ बिलासपुर में सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध पूरे करने के साथ ही उनमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।