टीकमगढ़ में पुराने बस स्टैंड का VIDEO वायरल: कथित छेड़छाड़ के बाद महिला ने सरेआम चप्पल से पीटा युवक
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ शहर के पुराने बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक की चप्पल से पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है, जिसके बाद महिला ने मौके पर ही उसका विरोध करते हुए मारपीट कर दी। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।