#कैम्पियरगंज: झाड़ियों में छिपा इंडिया मार्का हैंडपंप, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर उठे सवाल
बरगदही में कुशहवा मोड़ के पूरब बदहाल पड़ा हैंडपंप, लोगों ने दूसरी जगह स्थानांतरित करने की उठाई मांग
कैम्पियरगंज। बरगदही में कुशहवा मोड़ के पूरब झाड़ियों के बीच लगा इंडिया मार्का हैंडपंप बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में झाड़ियों से घिरे इस हैंडपंप को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस स्थान पर हैंडपंप की जरूरत नहीं है, तो इसे किसी ऐसी जगह स्थानांतरित किया जाए, जहां लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। अब देखना है कि जिम्मेदार इस ओर कब ध्यान देते हैं।
Public maharajganj
#Campierganj #Bargadahi #PublicMaharajganj #जनसमस्या #शुद्धपेयजल #UPNews
#gorakhpur #up