पीरटांड: पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस पुलिस लाइन में गुरुवार रात 12 बजे तक हर्षोउल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया गया ।दिन में सरना प्रार्थना टीम के पाहन ने विधि-विधान से सखुआ वृक्ष की पूजा की। पूजा के बाद पाहन ने सभी सरना धर्मालंबियों को सखुआ फूल देकर शुभकामनाएं दीं। महिलाओं और पुरुषों ने मांदर की थाप पर आदिवासी गीतों पर झूमे।