पीरटांड: नगीना सिंह रोड निवासी पप्पू राम को पत्नी ने मारपीट कर घायल किया, सदर अस्पताल से धनबाद रेफर
नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड के रहने वाले पप्पू राम को उसकी पत्नी ने मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार शाम 6 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि पप्पू राम की पत्नी प्रेमा देवी किसी बात को लेकर गुस्से में आ गई और एक ईट उठाकर इसके सर में मार दिया। जिससे इसका सर फट गया और यह बुरी तरह घायल हो गया।