पीरटांड: शहीद दिवस पर भगत सिंह चौक पर शहीदे आजम की प्रतिमा पर भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने किया माल्यार्पण
शहीद दिवस पर रविवार को 12 बजे भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा की ओर से कोलडीहा स्थित भगत सिंह चौक पर शहीदे आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश सिंहा ने कहा कि युवा,बेरोजगार,किसानों,महिला,छात्र ,दलित,आदिवासियों,अल्पसंख्यकों,दबे कुचले की आवाज भगत सिंह थे।