पीरटांड: ई-केवाईसी के लिए पीरटांड ब्लॉक में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, आईरिस मशीन की कमी से लोग परेशान
Ekyc के लिए पीरटांड ब्लॉक में बुधवार को 9 बजे से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालाकि यहां आइरिस मशीन की कमी होने के कारण आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। ज्ञात हो कि राशन कार्ड में ई केवाईसी करवाने का आखरी डेट 31 मार्च तक रखा गया है।