मांगरौल: 4 अगस्त को मांगरोल में आयोजित होगा माली सैनी समाज का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन, की जा रही तैयारियां
Mangrol, Baran | Aug 1, 2024 माली सैनी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम सुमन ने बताया कि 4 अगस्त को मांगरोल मे प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी माली सैनी समाज बंधु तैयारी में लगे हुए हैं। पूरे बारां जिले में गांव गांव जाकर समाज बंधुओ को निमंत्रण दे चुके हैं ।इस अधिवेशन में पूरे राजस्थान से समाज के वरिष्ठ गणमान्य लोग अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।