सहारनपुर: माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय में आईआईए के तत्वावधान में इनोवेशन व एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स संवाद कार्यक्रम का आयोजन, MoU पर हस्ताक्षर
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा के नेतृत्व में आईआईए के लगभग 15 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित "इनोवेशन एवं एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स" संवाद एवं परस्पर साझेदारी कार्यक्रम में भाग लिया।