सिरसागंज: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर के राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान–2026 के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सिरसागंज नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।