हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार से जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से किया सीधा संवाद
Hardoi, Hardoi | Nov 30, 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियों कान्फेन्स के माध्यम से विभिन्न बूथों पर गणना कार्य में लगे 40 बीएलओ से सीधा संवाद किया तथा सभी की सराहना करते हुए कहा कि कार्य कठिन अवश्य है परन्तु नामुमकिन भी नहीं है।