रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 निवासी महेश यादव को केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा अक्टूबर में जारी आदेश द्वारा पदोन्नत कर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में डिप्टी सेक्रेटरी (उप सचिव) के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदोन्नति आदेश के अनुक्रम में उन्होंने नए पद पर अपना चार्ज ग्रहण कर लिया है।