ललितपुर: 4 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने वाले पवा निवासी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार: एसएसपी
एएसपी ललितपुर ने शनिवार सुबह करीबन 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली तालबेहट क्षेत्र निवासी 4 वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले एक आरोपी ने दरिंदगी घटना को अंजाम दिया था।उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ है।