कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वारंटी चल रहे 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने 7 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी अलग-अलग मामलों में वारंटी चल रहे थे। जिला न्यायालय में उपस्थित न होने के चलते आरोपियों का वारंट जारी हुआ जिसके बाद सोरों कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।