बड़गांव: उदयपुर के फतेहसागर झील में मिली अज्ञात युवती की तैरती हुई लाश
उदयपुर,शुक्रवार सुबह 6:30 बजे। पुलिस थाना अंबामाता क्षेत्र से आज सुबह बड़ी खबर सामने आई है। फतेहसागर झील में मोती मंगरी के सामने एक अज्ञात युवती का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच मॉर्निंग वॉक कर रहे विभाग के पुरुषोत्तम कुमावत और पुलिस जवानों ने अन्य लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला