बिंदकी: ठिठौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, कुल 6 लोग घायल, पुलिस ने तीन का कराया मेडिकल, शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ठिठौरा गांव में शनिवार की सुबह 7 बजे दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से राधा देवी, निशा देवी तथा शिव कुमार घायल हो गए। यह लोग कोतवाली बिंदकी पहुंचे। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया। वहीं दूसरे पक्ष से संजोतिया देवी, रामबाई तथा दिनेश घायल हुए। यह लोग जोनिहा चौकी पहुंचे और शिकायत किया। पुलिस ने जांच शुरू किया।