बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट पहुंचे संविदाकर्मी, नियमितीकरण की मांग को लेकर दी चेतावनी, 10 जून से बीकानेर में महापड़ाव की घोषणा
शिक्षा विभाग में संविदा रूल्स 2022 के तहत कार्यरत पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे राज्य सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत कर संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों पर शीघ्र विचार करने का आग्रह किया है।