हुज़ूर: ज्वेलरी शॉप लूट की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 5, 2026 भोपाल में ज्वेलरी शॉप को लूटने की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शहर के एक प्रतिष्ठित आभूषण दुकान को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से हथियार और लूट की योजना से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं|