कौंच: अटा गांव में दबंगों ने पिता-पुत्र पर डंडों और लोहे की रॉड से किया हमला, घर में आग लगाने का भी आरोप
Konch, Jalaun | Apr 27, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के अटा गांव में रविवार शाम मारपीट और दबंगई का मामला सामने आया, गांव के कुछ युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगा है, हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रविवार की देर रात 11 बजे सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया है, पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया है।