Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

60 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी :- अनुराधा राणा Kullu Times लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने आज विकास खंड काज़ा की ग्राम पंचायत ताबो के गांव लरी के समीप स्थापित भगवान पदमा सम्भव के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आस्था, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह बात विधायक अनुराधा राणा ने 60 लाख रुपये की धनराशि से होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि करीब 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ आस्था के केंद्रों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी उतना ही आवश्यक है। इससे न केवल सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। अनुराधा राणा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन के प्रति वचनबद्ध है और सभी ऐतिहासिक धरोहरों के रख-रखाव व जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति की समृद्ध संस्कृति व प्राचीन धरोहरों को संरक्षित रखना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारी समृद्ध व विख्यात संस्कृति विरासत में प्राप्त हो सके। इस दौरान उन्होंने पोह, हुरलिंग, गियू और ताबो में स्थानीय क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू कारपा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग, टीएसी सदस्य छेवांग रिंगज़िन, पंचायत प्रधान ताबो छेरिंग किंज़ोम , पंचायत प्रधान गियू तेंज़िन, बीडीसी उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, एसडीएम दीक्षित राणा, वीडिओ अंशुल, आरओ शांता शेल, एसडीओ लोक निर्माण सोनम अंगदुई, पूर्व प्रधान भगत राम, लरी महिला मंडल की महिलाओं सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण व अन्य उपस्थित थे। Anuradha Rana

Kullu, Kullu | Jul 14, 2026

MORE NEWS

राम मंदिर चंदा चोरी की हो निष्पक्ष जांच
ढालपुर में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
हनुमान मंदिर में किया भजन कीर्तन 
कहा केंद्र सरकार के नेता भी इस चोरी में शामिल

Kullu Times 

कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि आखिर क्या मजबूरी है कि केंद्र सरकार इस घोटाले के विरोध में कोई भी बड़ी जांच नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि  धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ऐसे में जब देश भर में यह मुद्दा गूंज रहा है और आम जनता भी इस घोटाले के निष्पक्ष जांच चाहती है। तो आखिर केंद्र सरकार की क्या मजबूरी है। क्या उनके बड़े नेता भी इस घोटाले में शामिल है और उन्हें बचाने के चक्कर में केंद्र सरकार कोई भी जांच शुरू नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे से जुड़े मामले गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष सेस राम ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। ऐसे में अगर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

राम मंदिर चंदा चोरी की हो निष्पक्ष जांच ढालपुर में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन हनुमान मंदिर में किया भजन कीर्तन कहा केंद्र सरकार के नेता भी इस चोरी में शामिल Kullu Times कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि आखिर क्या मजबूरी है कि केंद्र सरकार इस घोटाले के विरोध में कोई भी बड़ी जांच नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ऐसे में जब देश भर में यह मुद्दा गूंज रहा है और आम जनता भी इस घोटाले के निष्पक्ष जांच चाहती है। तो आखिर केंद्र सरकार की क्या मजबूरी है। क्या उनके बड़े नेता भी इस घोटाले में शामिल है और उन्हें बचाने के चक्कर में केंद्र सरकार कोई भी जांच शुरू नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे से जुड़े मामले गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष सेस राम ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। ऐसे में अगर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

Kullu, Kullu | Jul 14, 2026

#kullu उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन में समाज सेवी अमन सिंह सूद का संबोधन.....

Aman Singh Sood Sodha 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

#kullu उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन में समाज सेवी अमन सिंह सूद का संबोधन..... Aman Singh Sood Sodha देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Jul 14, 2026

#kullu उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन में कसोल निवासी कौशल्या देवी का संबोधन.....

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

#kullu उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन में कसोल निवासी कौशल्या देवी का संबोधन..... देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Jul 14, 2026