राम मंदिर चंदा चोरी की हो निष्पक्ष जांच
ढालपुर में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
हनुमान मंदिर में किया भजन कीर्तन
कहा केंद्र सरकार के नेता भी इस चोरी में शामिल
Kullu Times
कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि आखिर क्या मजबूरी है कि केंद्र सरकार इस घोटाले के विरोध में कोई भी बड़ी जांच नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ऐसे में जब देश भर में यह मुद्दा गूंज रहा है और आम जनता भी इस घोटाले के निष्पक्ष जांच चाहती है। तो आखिर केंद्र सरकार की क्या मजबूरी है। क्या उनके बड़े नेता भी इस घोटाले में शामिल है और उन्हें बचाने के चक्कर में केंद्र सरकार कोई भी जांच शुरू नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे से जुड़े मामले गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष सेस राम ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। ऐसे में अगर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।
Kullu, Kullu | Jul 14, 2026