जगदलपुर: प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति के फ्लेक्स व बैनर लगाने पर सिटी कार्ट प्राइवेट लिमिटेड पर ₹10,000 का जुर्माना
जगदलपुर के डिवाइडरों में लगे फ्लेक्स को लेकर नगर पालिका निगम जगदलपुर ने प्रतिबंधित डिवाइडरों में स्थापित अवैध बैनर पर कार्रवाई करते हुए सिटी कार्ट प्राइवेट लिमिटेड जगदलपुर पर 10 हजार रूपये का अर्थ दंड लिया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही कर जुर्माना की गई है।