बागपत: बागपत पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपित मनोज को किया गिरफ्तार
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे प्रेसनोट के माध्यम से बताया गया कि थाना साइबर क्राइम बागपत में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें अज्ञात फेसबुक आईडी धारक द्वारा फर्जी आईडी बनाकर अपमानजनक एवं अशोभनीय पोस्ट किए जाने की शिकायत की गई थी। इस मामले में थाना साइबर क्राइम बागपत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।