गाजीपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकास भवन सभागार में हुई इस बैठक में विद्युत विभाग और बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किया जाए।