दमोह: कचौरा बाजार में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Damoh, Damoh | May 29, 2026 दमोह कचौरा बाजार में शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर नीतेश जैन सहित पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तलाशी मे कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने मे जुटी।